खुशियों से सदा भरा रखना मेरा आंचल
खुशियों से सदा भरा रखना मेरा आंचल महिला भक्तों खोंइछा भर मां से मांगा आशीषफोटो. 1परिचय. सैदनगर में माता का खोंइछा भरती महिलायेंदरभंगा: शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को माता का पट खुलने के बाद मंगलवार को श्रद्धालु महिलाओं ने मैया का खोंइछा भरा. इसको लेकर पूजा-पंडाल महिलाओं की भीड़ से पटा रहा. वैसे खोंइछा […]
खुशियों से सदा भरा रखना मेरा आंचल महिला भक्तों खोंइछा भर मां से मांगा आशीषफोटो. 1परिचय. सैदनगर में माता का खोंइछा भरती महिलायेंदरभंगा: शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को माता का पट खुलने के बाद मंगलवार को श्रद्धालु महिलाओं ने मैया का खोंइछा भरा. इसको लेकर पूजा-पंडाल महिलाओं की भीड़ से पटा रहा. वैसे खोंइछा भरने के लिए बुधवार को माहष्टमी पर भीड़ उमड़नेगी. कारण अधिकांश महिला श्रद्धालु अष्टमी को माता का खोंइछा भरती हैं. जिन के घर सप्तमी को खोंइछा भरने की परंपरा है उनके यहां सुबह से ही महिला इसकी तैयारी में जुट गयी. नये परिधान धारण कर पूजा की थाली में पूजन सामग्री रखा. अक्षत, नारियल, फल, मिठाई आदि रख पूजन स्थल के लए निकली. माता की पूजा करने के बाद इन सामग्रियों से माता का खोंइछा भरा. फिर प्रसाद स्वरूप अपने आंचल में ग्रहण किया. इस दौरान सभी मनोकामना पूर्ण करनेवाली शक्ति देवी दुर्गा से सदा सपरिवार समृद्धि के साथ ही खुशियों से आंचल सदा परिपूर्ण रखने का आशीष मांगा. इसको लेकर सैदनगर, केएम टैंक, भगत सिंह चौक, संकटमोचन धाम, लक्ष्मीसागर समेत सभी पूजा-पंडालों में भीड़ लगी रही. इसके अतिरिक्त श्यामा मंदिर, कंकाली मंदिर, म्लेच्छ मर्दिनी, सैदनगर काली मंदिर में भी श्रद्धालु महिलाओं ने खोंइछा भरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










