बेलन्योति में निकाली कलश शोभायात्रा
बेलन्योति में निकाली कलश शोभायात्रा जाले. बेलन्योति को लेकर सोमवार को पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांकी के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. स्थानीय जालेश्वरीस्थान से 1001 कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकली, जो गाधी चौक से शांति पोखर पहुंची़ वहां से पवित्र जल भरने के बाद जाले हाट होते हुए […]
बेलन्योति में निकाली कलश शोभायात्रा जाले. बेलन्योति को लेकर सोमवार को पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांकी के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. स्थानीय जालेश्वरीस्थान से 1001 कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकली, जो गाधी चौक से शांति पोखर पहुंची़ वहां से पवित्र जल भरने के बाद जाले हाट होते हुए कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल पर पहुंची़ कलश शोभा यात्रा के साथ विभिन्न देवी देवताओं की झांकी भी निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा के साथ साथ बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य और गणमान्य लोग चल रहे थे़सिंहवाड़ा. शारदीय नवरात्र के छठे दिन सिमरी, सिंहवाड़ा, भराठी, कुमरपट्टी, कंसी , जलवार, माधोपुर, सढ़वारा भरवारा, कलिगांव मे बेलन्योति के साथ कलश शोभ यात्रा निकाली गयी. भरवारा मे कलश शोभ यात्रा के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गयी जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










