क्षेत्र में पनपने लगा पुलिस के प्रति आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र में पनपने लगा पुलिस के प्रति आक्रोश आपराधिक घटनाओें का खुलासा नहीं होने से टूट रहा विश्वास बेनीपुर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी दिवाकर लाल दास के आवास पर हुए भीषण डकैती की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी बहेड़ा पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किये जाने को लेकर […]

विज्ञापन

क्षेत्र में पनपने लगा पुलिस के प्रति आक्रोश आपराधिक घटनाओें का खुलासा नहीं होने से टूट रहा विश्वास

बेनीपुर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी दिवाकर लाल दास के आवास पर हुए भीषण डकैती की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी बहेड़ा पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किये जाने को लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है. लोगों का कहना है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद सोमवार तक बहेड़ा पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी है.

क्षेत्र के लोग अब कहने लगे हैं कि क्या किसी आपराधिक घटना के बाद पुलिस की भूमिका सिर्फ मामला दर्ज करने तक ही सीमित है. इस तरह के अधिकांश मामले में अनुसंधान के नाम पर मामला दफन होकर रह जाता है. इसका उदाहरण हैं बहेड़ा बाजार के आभूषण व्यापारी रामचंद्र साहु के भाई के घर ठीक एक साल पूर्व सरे शाम हुए डाका का असफल प्रयास के मामले में आज तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि पुलिस द्वारा अपराधियाें को चिह्नित कर लिया गया था.

क्या इसी तरह स्वास्थ्य कर्मी दिवाकर लाल के घर में हुए डाका का मामला भी अनुसंधान के नाम पर ही दब कर तो नहीं रह जायेगी? इस संबंध में पूछने पर डीएसपी अंजनी कुमार ने कहा कि अनुसंधान जारी है. शीघ्र मामले का उद्भेन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि विगत 15 अक्टूबर की रात स्वास्थ्य कर्मी दिवाकर लाल दास के घर अपराधियों ने 35 हजार नकद सहित साढ़े तीन लाख की संपत्ति लूट ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन