बेलन्योति के मौके पर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

बेलन्योति के मौके पर निकाली गयी कलश यात्रा फोटो-32परिचय- कलश यात्रा में शामिल कन्याएं.बहादुरपुर. शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को जगह जगह बेलन्योति के मौके पर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. नवरात्र को लेकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों मेें कुं वारी कन्याओं ने श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर, दुर्गापूजा समिति वरुआर, छपरार […]

विज्ञापन

बेलन्योति के मौके पर निकाली गयी कलश यात्रा फोटो-32परिचय- कलश यात्रा में शामिल कन्याएं.बहादुरपुर. शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को जगह जगह बेलन्योति के मौके पर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. नवरात्र को लेकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों मेें कुं वारी कन्याओं ने श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर, दुर्गापूजा समिति वरुआर, छपरार मठ, वेदीपट्टी पूजा स्थलों से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. दुर्गा पूजा समिति गोविंदपुर की ओर से 451 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चट्टी चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए आरएस टैंक, कीर्त्तन भवन होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची. वहीं गोविंदपुर गांव में बेलन्योति की गयी. मौके पर पंचायत कि मुखिया रणवीर चौधरी, अजय चौधरी, धर्मवीर चौधरी, सूजर पासवान, अरुण झा आदि के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. सदर . विभिन्न थाना क्षेत्र में सोमवार को बेलन्योति के अवसर पर जगह जगह शोभा यात्रा निकाली गयी. सभी जगह विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे. सदर थाना क्षेत्र के मथुरापुर, कबीरचक, धरमपुर, काकरघाटी, रामबेरई, अतिहर, गौंसाघाट आदि जगहों पर कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद अपने बल के साथ मुस्तैद दिखे. वहीं सोनकी दुर्गापूजा समिति की ओर से बेलन्योति के अवसर पर कलश शोभा यात्रा का आयेाजन किया गया. शोभा यात्रा में हजार से अधिक कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. मौके पर स्थानीय मुखिया केदार साह सहित ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार पंत अपने सुरक्षा बल के साथ मौजूद थे. इधर भालपट्टी ओपी के तारसराय मुरिया पूजा समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी. मौके पर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे. वहीं मब्बी ओपी क्षेत्र में जगह जगह बेलन्योति के मौके पर ओपी अध्यक्ष महादेव कामति अपने दल बल के साथ शांति व्यवस्था में जुटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन