सभी 32 केंद्रों पर हुई स्थगित पत्रों की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

सभी 32 केंद्रों पर हुई स्थगित पत्रों की परीक्षा 12 अक्टूबर की स्थगित परीक्षा होगी आज परीक्षा नियंत्रक ने किया केंद्रों का निरीक्षण फोटो संख्या- 13परिचय- मिल्लत कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देते छात्रदरभंगा. लनामिवि स्नातक प्रथम खंड की स्थगित पत्रों की परीक्षा सभी 32 केंद्रों पर सोमवार हो हुई. यह परीक्षा विगत 10 अक्टूबर को […]

विज्ञापन

सभी 32 केंद्रों पर हुई स्थगित पत्रों की परीक्षा 12 अक्टूबर की स्थगित परीक्षा होगी आज परीक्षा नियंत्रक ने किया केंद्रों का निरीक्षण फोटो संख्या- 13परिचय- मिल्लत कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देते छात्रदरभंगा. लनामिवि स्नातक प्रथम खंड की स्थगित पत्रों की परीक्षा सभी 32 केंद्रों पर सोमवार हो हुई. यह परीक्षा विगत 10 अक्टूबर को होनी थी, जिसे विधानसभा चुनाव को लेकिर स्थगित किया गया था. वहीं 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा जो स्थगित कर दिया गया था, उन पत्रों की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आज होगी. ज्ञात हो कि समस्तीपुर और बेगूसराय जिला में विगत 12 अक्टूबर को हुई चुनाव को लेकर स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा जो 10 अक्टूबर एवं 12 को होनेवाली थी, उसे स्थगित कर पुन: नये तिथि 19 व 20 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत 10 अक्टूबर की स्थगित परीक्षा 19 अक्टूबर को हुई. वहीं 12 अक्टूबर की परीक्षा आज होगी. सोमवार को दरभंगा स्थित सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा नियंत्रण डॉ कुलानंद यादव ने सोमवार को मधुबनी के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया. वे आरके कॉलेज, जेएन कॉलेज व जेएमडीपीएल में चल रहे परीक्षा का निरीक्षण किया. परीक्षा नियंत्रक डॉ यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन