वेतन नर्धिारण में सेवा पुस्तिका आवश्यक नहीं

Updated:
विज्ञापन

वेतन निर्धारण में सेवा पुस्तिका आवश्यक नहीं विभाग के निर्णय से शिक्षकों में राहत पूजा पूर्व बनी वेतन भुगतान की आस दरभंगा. जिले के करीब दस हजार शिक्षकों के वेतन निर्धारण एवं पूजा पूर्व भुगतान के दबाव को लेकर जिला स्थापना शाखा ने कड़ा रूख अख्तियार किया है तथा इसमें किसी प्रकार के टालमटोल की […]

विज्ञापन

वेतन निर्धारण में सेवा पुस्तिका आवश्यक नहीं विभाग के निर्णय से शिक्षकों में राहत पूजा पूर्व बनी वेतन भुगतान की आस दरभंगा. जिले के करीब दस हजार शिक्षकों के वेतन निर्धारण एवं पूजा पूर्व भुगतान के दबाव को लेकर जिला स्थापना शाखा ने कड़ा रूख अख्तियार किया है तथा इसमें किसी प्रकार के टालमटोल की स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. स्थापना के डीपीओ दिनेश साफी ने कहा है कि अभी वेतन निर्धारण के लिए सेवा पुस्तिका आवश्यक नहीं है. वेतन निर्धारण प्रपत्र के आधार पर प्रधानाध्यापक अथवा शिक्षक की जिम्मेवारी होगी कि इसे सेवा पुस्तिका में अंकित करायें. दुर्गा पूजा के पूर्व वेतन भुगतान के विभागीय निर्देश को देखते हुए प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करें. इसमें किसी प्रकार की शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है. डीपीओ स्थापना श्री साफी ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है तथा इसका मॉनिटरिंग निदेशालय स्तर पर हो रहा है. ऐसे में शिक्षकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. यह विभाग की जिम्मेवारी है तथा इसपर काम चल रहा है. बतातें चले कि नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण में बीआरपी एवं सीआरसीसी को पहले ही इस जिम्मेवारी से डीइओ दीपनारायण यादव मुक्त कर चुके हैं. इन कार्रवाईयों से शिक्षकों में राहत है. नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु यादव ने संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द अपना वेतन निर्धारण प्रपत्र एचएम अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा करें ताकि स्थापना शाखा से इसपर मुहर लगवाया जा सके. उनका कहना है कि आगामी पर्व त्योहार को लेकर विभाग ने वेतनमान भुगतान के लिए राशि जिला को उपलब्ध करा चुकी है. अभी से इसपर कार्रवाई नहीं हुई तो समय पर वेतन भुगतान नहीं हो पायेगा तथा शिक्षक परिवार का त्योहार फीका रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन