इलेक्टॉनिक मूवी से निकलेगी माता, करेंगे संवाद
इलेक्टॉनिक मूवी से निकलेगी माता, करेंगे संवाद सिंहवाड़ा. मां का पट खुलते ही इलेक्ट्राॅनिक मूवी के माध्यम से मां पार्वती गुफा से निकलेगी एवं रक्त बीज से संवाद करेगी. पुन: दुर्गा पार्वती के रूप में अवतरित होकर महिसासुर का संहार करेंगी. वही रक्त बीज अमर होने के लिए हवनकुन्ड में बच्चे को डालेगा. भगवान शंकर […]
इलेक्टॉनिक मूवी से निकलेगी माता, करेंगे संवाद सिंहवाड़ा. मां का पट खुलते ही इलेक्ट्राॅनिक मूवी के माध्यम से मां पार्वती गुफा से निकलेगी एवं रक्त बीज से संवाद करेगी. पुन: दुर्गा पार्वती के रूप में अवतरित होकर महिसासुर का संहार करेंगी. वही रक्त बीज अमर होने के लिए हवनकुन्ड में बच्चे को डालेगा. भगवान शंकर बच्चे को बचायेंगे. इसके बाद मां पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ का मिलन होगा. मां का यह अनोखा दृश्य माधोपुर में हो रहे दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा. आयोजकों की ओर से इसको लेकर जमकर तैयारी की गयी है. इस बार बेहतरीन तरीके से झांकी प्रस्तुत करने को लेकर तैयारी की गयी है. यहां की मां की झांकी काफी आकर्षक होगी. झिझिया नृत्य से मां को किया जा रहा प्रसन्न फोटो :सिंहवाड़ा : मां की पूजा भी लोग अनोखे ढंग से करते हैं जिससे मां प्रसन्न हो जायें. गांवो में मॉ के भक्तों के द्वारा नाच-गान कर किया जाता है. यह काफी अनूठा दिखता है. मां के भजन पर भक्त झूमते नजर आते हैं. कई जगहों पर झिझिया भी देखने को मिलती है. इसका नजारा सिमरी भगवती स्थान मे देखने को मिलता है. लड़कियां मिट्टी के घड़ा में कई छेद करके घड़ा पर घड़ा एवं उसके अंदर दीपक रख कर गीत और नृत्य एक साथ करती हैं. सके अंदर का दीपक नही बुझता है. लड़कियों द्वारा एक लय-ताल में दुर्गा मैया तोहरे भरोसे झिझिया बनइली हे, झिझिया पर होइयो ना सहाय जैसे भगवती गीतों पर नृत्य करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










