कहीं दैत्य से बच्चे को बचाती तो कहीं राक्षस का वध करती नजर आयेंगी भगवती

Updated:
विज्ञापन

कहीं दैत्य से बच्चे को बचाती तो कहीं राक्षस का वध करती नजर आयेंगी भगवती आकर्षक तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूपफोटो. 26परिचय. बहेड़ी में सजकर तैयार पंडालबहेड़ी. दशहरा के अवसर पर जगह-जगह पूजा समिति तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है. बाजार स्थित दुर्गापूजा पंडाल में पूर्व की तरह इस साल भी […]

विज्ञापन

कहीं दैत्य से बच्चे को बचाती तो कहीं राक्षस का वध करती नजर आयेंगी भगवती आकर्षक तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूपफोटो. 26परिचय. बहेड़ी में सजकर तैयार पंडालबहेड़ी. दशहरा के अवसर पर जगह-जगह पूजा समिति तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है. बाजार स्थित दुर्गापूजा पंडाल में पूर्व की तरह इस साल भी इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा की झलक मिलेगी. श्रद्धालुओं को गणेश लीला, ब्रह्मदेव की धरती से उत्पत्ति एवं मां अपने साधक एक बच्चे को दैत्य के चंगुल से बचाती नजर आयेगी. पंचायत भवन दुर्गा पूजा समिति पंडाल में दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा के साथ ही दूसरे पंडाल में इस बार इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा बनायी गयी है. आईटीआई परिसर में लगे दूसरे पंडाल में बनी आकर्षक प्रतिमा में लोगों के समक्ष मां वैष्ण्वी प्रकट होकर रक्षास भैरव का वध करती दिखेंगी. समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि मंदिर परिसर में जगह की कमी को देखते हुए विगत वषोंर् से दो पंडालों में प्रतिमा स्थापित की गयी है. प्रशासनिक आदेश का पालन करते हुए पंडालों में सीसीटीवी कैमरा के साथ कई सेवा दल को तैनात रखा जाएगा. ये श्रद्धालुओं की सेवा में रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस बार आकर्षक सजावट के साथ डिजिटल गेट भी लगाया गया है. शांति नायक हाई स्कूल मैदान में 23 अक्टूबर को रावण वध की तैयारी के साथ रात्रि जागरण की तैयारी है. वहीं बाजार के पुराने दुर्गा स्थान पर भी इस वर्ष विधिवत पूजा के लिए तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है. कमेटी के बुजुर्ग लेख नारायण झा ने कहा, बाजार में विधिवत दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. लेकिन यहां संध्या आरती का बड़ा महत्व है. इसमें दूर-दराज के कई गांव के श्रद्धालु भाग लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन