शुरू हुआ ऑनलाइन वोटर जागरूकता

Updated:
विज्ञापन

शुरू हुआ ऑनलाइन वोटर जागरूकता दरभंगा. मतदातओं को जागरूक करने के लिए जहां विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, वहीं ऑनलाईन भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रशासन के द्वारा कर दी गयी है. निजी वेबसाईट पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने रविवार को अपना निवेदन वीडियो जारी किया है. उन्होंने इसके […]

विज्ञापन

शुरू हुआ ऑनलाइन वोटर जागरूकता दरभंगा. मतदातओं को जागरूक करने के लिए जहां विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, वहीं ऑनलाईन भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रशासन के द्वारा कर दी गयी है. निजी वेबसाईट पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने रविवार को अपना निवेदन वीडियो जारी किया है. उन्होंने इसके माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक कर वोट देने की अपील की है. इस वेबसाईट पर मतदाता क्लिक करके अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के वेबसाईट पर भी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को देखा जा सकता है. जिला प्रशासन ने सोशल-मीडिया को भी मतदाता जागरूकता का माध्यम बनाया है. डिस्ट्रीक्ट इलेक्शन आफिसर दरभंगा के नाम से प्रसारित फेसबुक पेज पर तथा स्वीप दरभंगा के नाम से 7060731441 पर व्हॉट्स एप पर भी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन