आज से विधि व्यवस्था में जुट जायेगी पारा मिलट्रिी फोर्स

Updated:
विज्ञापन

आज से विधि व्यवस्था में जुट जायेगी पारा मिलिट्री फोर्स 12 कंपनी आ रही सहयोग में बढ़ रहे अपराध को ले महकमा का निर्णयदरभंगा. चुनावी तैयारी के बीच अचानक बढ़े आपराधिक वारदातों को महकमा ने गंभीरता से लिया है. विधि व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए विभाग ने यहां पारा मिलिट्री फोर्स […]

विज्ञापन

आज से विधि व्यवस्था में जुट जायेगी पारा मिलिट्री फोर्स 12 कंपनी आ रही सहयोग में बढ़ रहे अपराध को ले महकमा का निर्णयदरभंगा. चुनावी तैयारी के बीच अचानक बढ़े आपराधिक वारदातों को महकमा ने गंभीरता से लिया है. विधि व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए विभाग ने यहां पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात करने का फैसला लिया है. वैसे तो इन कंपनियों को चुनाव में रहना ही था, लेकिन पर्व-त्यौहार को ध्यान में रखते हुए इन सभी को पहले ही बुलाया जा रहा है. इन्हें जिला पुलिस के सहयोग में लगाया जा रहा है. शनिवार की देर रात तक इन सभी दर्जन भर कंपनियों के पहुंच जाने की बात कही जा रही है. एसएसपी अजित कुमार सत्यार्थी ने बताया कि रविवार से सभी कंपनियों को जिले के सभी थानों पर प्रतिनियुक्त कर दिया जायेगा. पारा मिलिट्री फोर्स रात्रि गश्ती, वाहन चेकिंग, फ्लैग मार्च सहित सुरक्षा व्यवस्था में जुट जायेगी. श्री सत्यार्थी के अनुसार बीएसएफ की दो, सीआरपीएफ की दो, एसएसबी की सात व सीआइएसएफ की एक कंपनी शामिल रहेगी. उल्लेखनीय है कि सदर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग चार थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने लगातार चार दिन डाका डालकर पुलिस की परेशानी बढ़ा दी. इससे जिलेवासियों में भय सा व्याप्त हो गया था. कहा जाता है कि जिले में पारा मिलिट्री फोर्स के कमान संभालने से दहशत काफी हद तक कम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन