गैस सिलिंडर फटने से बच्चा व वृद्ध जख्मी

Updated:
विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से बच्चा व वृद्ध जख्मी दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सहसुपन में गुरुवार को छोटा गैस सिलिंडर फटने से चार वर्षीय बालिका तथा 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था में दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे बेहतर इलाज […]

विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से बच्चा व वृद्ध जख्मी

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सहसुपन में गुरुवार को छोटा गैस सिलिंडर फटने से चार वर्षीय बालिका तथा 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था में दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार लहेरियासराय के सहसुपन मुहल्ले में राजाराम साह किराना का दुकान चलाते हैं. दुकान मेंही खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से उनकी चार वर्षीय पुत्री अलख नंदा तथा पिता केदार साह घायल हो गयी. चिकित्सकों के अनुसाद केदार साह खतरे से बाहर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन