मानवाधिकार संरक्षण प्रतष्ठिान ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

बहेड़ी : रमौली महादलित टोले पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र की सफलता के लिए शत प्रतिशत मतदान को आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत अधिकारों में मतदान का अधिकार विशिष्ट स्थान रखता है. […]

विज्ञापन

बहेड़ी : रमौली महादलित टोले पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र की सफलता के लिए शत प्रतिशत मतदान को आवश्यक बताया.

उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत अधिकारों में मतदान का अधिकार विशिष्ट स्थान रखता है. इस लिए जाति, धर्म, क्षेत्रीयता, लोभ आदि से उठ कर निष्पक्ष भाव से 5 नवम्बर को मतदान केन्द्र पर अधिक से अधिक भागीदारी दिखा कर इसे सफल बनावें. दर्शन राम की अध्यक्षता में लक्ष्मी राम, गणेशी पासवान, राम सकल शर्मा, विश्वनाथ सदा आदि ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन