पीड़िता की मां ने एसएसपी से लगायी गुहार
पीड़िता की मां ने एसएसपी से लगायी गुहार सदर. छेड़खानी मामले में लड़की की मां ने गुरुवार को एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन उनकी पुत्री के साथ विवि थाना क्षेत्र के पटेल […]
पीड़िता की मां ने एसएसपी से लगायी गुहार सदर. छेड़खानी मामले में लड़की की मां ने गुरुवार को एसएसपी के जनता दरबार में पहुंचकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन उनकी पुत्री के साथ विवि थाना क्षेत्र के पटेल चौक मिश्रीगंज निवासी अनदेश कुमार यादव (20) ने छेड़खनी की थी. उसी दिन अभियुक्त ने कई बार घर पर आकर जान से मारने एवं दुष्कर्म करने की धमकी दी थी. संबंधित थाना में लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










