डेंगू जांच के लिए पूणे से हुई किट की आपूर्ति
डेंगू जांच के लिए पूणे से हुई किट की आपूर्ति डीएमसी में जांच आज से दरभंगा : डेंगू रोग की पुष्टि के लिए आठ दिनों के बाद पूणे(महाराष्ट्र) से किट दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आपूर्ति हो गयी है. डीमएसीएच में भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों के खून के नमूने की जांच 15 अक्टूबर से शुरू हो […]
डेंगू जांच के लिए पूणे से हुई किट की आपूर्ति डीएमसी में जांच आज से
दरभंगा : डेंगू रोग की पुष्टि के लिए आठ दिनों के बाद पूणे(महाराष्ट्र) से किट दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आपूर्ति हो गयी है. डीमएसीएच में भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों के खून के नमूने की जांच 15 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी.
जांच के लिए कई मरीज टकटकी लगाये बेड पर पड़े हैं. इधर 6 अक्टूबर से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू के किट के अभाव में मरीजों के खून के नमूने की जांच नहीं हो पा रहा था.
यह किट सरकार के आदेश पर यहां आपूर्ति होती है. माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ बाइके सिंह ने बताया कि किट की आपूर्ति हो चुकी है. मरीजों के खून के नमूने की जांच शुरू हो जायेगी.
दूसरी ओर अभी तक डीएमसीएच में 124 मरीज भर्ती हो चुके हैं. इसमें 115 मरीजों के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. वर्तमान में 9 मरीज डीएमसीएच में भर्ती है. इसमें करीब तीन दर्जन मरीजों में ही डेंगू रोग की पुष्टि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










