बैंक मैनेजर व सरकारी सेवक के घर डाका

Updated:
विज्ञापन

बैंक मैनेजर व सरकारी सेवक के घर डाका लगातार दूसरे दिन भी अपराधियों ने की डकैतीपुलिसिया चुस्ती पर फिर उठे सवालप्रतिनिधि, दरभंगा. जिले में लगातार दूसरी रात भी डाका डालकर अपराधियों ने दहशत फैला दी. डकैतों ने सोमवार की रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी मेें दो घरों को निशाना बनाया. दो रात की घटना […]

विज्ञापन

बैंक मैनेजर व सरकारी सेवक के घर डाका लगातार दूसरे दिन भी अपराधियों ने की डकैतीपुलिसिया चुस्ती पर फिर उठे सवालप्रतिनिधि, दरभंगा. जिले में लगातार दूसरी रात भी डाका डालकर अपराधियों ने दहशत फैला दी. डकैतों ने सोमवार की रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी मेें दो घरों को निशाना बनाया. दो रात की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर कई सवाल खड़ा कर दिये है. अपराधियों द्वारा लगातार की जा रही घटना से यह प्रतीत होने लगा है कि उनका मनोबल काफी बढ़ चुका है. आमजनों मेें चर्चा है कि यह पुलिस की लापरवाही का परिणाम है. सनद रहे कि इस घटना से एक रात पूर्व ही अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के दो घरों मेें डाका डाला था. इस रात भी डकैतों ने जमकर लूटपाट करते हुए तांडव मचाया था. पीड़ितों के अनुसार गिरोह के सदस्य लाठी, डंडे तथा धारदार हथियार से लैस रहते हैं और सभी कम उम्र के हैं और कच्छा, बनियान पहने रहते हैं. सोमवार की रात लगभग 1.15 मिनट पर डकैतों ने पहले बैंकर्स कॉलोनी में भैरोपट्टी निवासी स्टेट बैंक (डीएमसी शाखा) के चीफ मैनेजर शिवधारी यादव के पुत्र वीरेंद्र कुमार के घर को निशाना बनाया. पीड़ित के अनुसार 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने उनके घर के प्रवेश द्वार पर लगे ग्रील का ताला तोड़ दिया और घर के दरवाजे को तोड़ अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद गृह स्वामी का हाथ पीछे कर कपड़ा से बांधते हुए चेहरा पर कपड़ा डाल दिया. उन्होंने बताया कि अपराधी धमकी दे रहे थे हल्ला मचाओगे तो जान से जाओगे. डकैत अलमीरा का ताला तोड़ सभी सामान इधर-उधर फेकने लगे. इसके बाद घर में रखे 4500 रुपये के साथ लॉकर तोड़कर सोने का चेन तथा कान के टॉप्स लेकर सभी अपराधी चलते बने. वीरेंद्र कुमार की माने तो डकैतों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि बंद लाइट को ऑन कर लूटपाट करते रहे. उन्होंने बताया कि लगभग 15 मिनट तक अपराधी उनके घर में तांडव मचाया. इस दौरान उनका पुत्र प्रणव कुमार तथा साढू का लड़का आशुतोष कुमार घर में मौजूद था. नवरात्र को लेकर उनकी पत्नी मायके गयी हुई थी. उनका कहना था कि यह उनकी पुश्तैनी मकान है. जो दो पार्ट में बना हुआ है. जिसमें उनके माता-पिता रहते हैं. डकैतों ने मकान के इस पार्ट पर भी डकैती का प्रयास किया. लेकिन पता नहीं फिर क्या सोचकर निकल गये. इसके बाद अपराधी लगभग 500 मीटर की दूरी पर बने मनरेगा रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुमार के घर जा धमके. यहां भी जमकर लूटपाट की. छत से सीढ़ी के सहारे नीचे पहुंचकर दरवाजा तोड़कर घर के भीतर घुस गये. यहां भी गृहस्वामी का हाथ पीछे की तरफ बांधकर हल्ला नहीं करने की धमकी देते हुए तांडव मचाने लगे. गृहस्वामी का कहना है कि अपराधी तीन मोबाइल, जिसमें एक सरकारी मोबाइल नंबर 9102680744 है के साथ 15 हजार कैश, सोने का गला का चेन, कान के झुमके, अंगुठी सहित पांच सूटकेश लूटकर फरार हो गये. इनके अनुसार लगभग डेढ़ लाख के सामान लेकर सभी भाग निकले. पीड़ित के अनुसार डकैतों ने सबसे पहले उनके कमरे का दरवाजा खोलकर उन्हें बांधकर मोबाइल छीन लिया. उसके बाद उनके मां के आने पर उनके सारे गहने ले लिया. उनके छोटे भाइ शिवेंद्र कुमार जो अललपट्टी में पैथो क्लिनीक में कार्यरत है उसके पास से लगभग 15 हजार पैंट की जेब से निकाल लिया. उन्होंने बताया कि घर की महिलओं द्वारा डर के कारण हल्ला करने के कारण कुछ दूर जाने के बाद वापस आकर उनपर डंडे से वार भी अपराधियों ने किया. पहली घटना को अंजाम देकर अपराधी लगभग 2 बजे इनके घर पहुंचे तथा यहां भी 15 मिनट तक लूटपाट की. धर्मेंद्र कु मार के अनुसार वह इस मकान में किराये पर रहते हैं. यह मकान जीवछ यादव का है जो आसाम में रहते हैं. पुलिस के हाथ लगा डंडा व खाली सूटकेस बैंक मैनेजर वीरेंद्र कुमार के अनुसार बहादुरपुर थाना तथा बेंता ओपी को घटना के विषय में सूचना देने पर लगभग एक घंटे बाद पुलिस पहुंच गयी. साथ ही एएसपी सह सदर पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद भी वहां पहुंच गये. वहीं दूसरे गृहस्वामी के अनुसार पेट्रोलिंग जीप को देखकर उन्होंने इसकी सूचना दी. जानकारी के अनुसार घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक डंडा तथा खाली सूटकेस पुलिस को हाथ लगी. वहीं अलमीरा की एक चाभी भी पायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन