औराही में निकाली कलश शोभायात्रा
औराही में निकाली कलश शोभायात्रा फोटो संख्या- 30परिचय. कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं. कुशेश्वरस्थान. शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिर औराही में कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. नये-नये परिधानों में सजधज कर कन्याओं ने मंदिर के बगल में स्थित तालाब में पवित्र जल भरकर गांव होते हुए दो किलोमीटर […]
औराही में निकाली कलश शोभायात्रा फोटो संख्या- 30परिचय. कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं. कुशेश्वरस्थान. शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिर औराही में कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. नये-नये परिधानों में सजधज कर कन्याओं ने मंदिर के बगल में स्थित तालाब में पवित्र जल भरकर गांव होते हुए दो किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर गोड़ा स्थित ब्रह्मस्थान की परिक्रमा कर वापस दुर्गा मंदिर पहुंची. वहां विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य कलश व 551 कलश का स्थापना मंदिर में किया गया. इस दौरान कलश शोभा यात्रा में भक्तों की लंबी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी. कलश शोभा यात्रा के सफल संचालन व विधि-व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जुटे रहे. वहीं प्रखंड क्षेत्र के बेरि चौक, भदहर, कटवारा घाट, विषहरिया एवं झझड़ा सहित अनेक दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के संग दुर्गा पूजा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ. कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को धूमधाम से दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के संग पूजा की शुरुआत हुई. बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में न्यास समिति के द्वारा सकलदीप हजारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के संग पंडितों द्वारा कलश स्थापना व दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू की गयी. इस दौरान कई स्थानों पर कलश शोभा यात्रा भी निकाली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










