दर्जन भर से अधिक दग्गिजों का नामांकन कल

Updated:
विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक दिग्गजों का नामांकन कल कई निवर्तमान विधायक भी इसमें शामिल दरभंगा : नामांकन करने के क्रम में आयी तेजी 13 से और बढ़ेगी. नामांकन में तेंजी के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है. प्राप्त सूचनानुसार 14 अक्टूबर को अधिकांश दिग्गजों के नामांकन की संभावना है. जबकि शेष 15 अक्टूबर को […]

विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक दिग्गजों का नामांकन कल कई निवर्तमान विधायक भी इसमें शामिल

दरभंगा : नामांकन करने के क्रम में आयी तेजी 13 से और बढ़ेगी. नामांकन में तेंजी के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है. प्राप्त सूचनानुसार 14 अक्टूबर को अधिकांश दिग्गजों के नामांकन की संभावना है.

जबकि शेष 15 अक्टूबर को अपनी नामजदगी का परचा दाखिल करेंगे. 14 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में प्रमुख रूप से बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरि सहनी,

जाले विधानसभा क्षेत्र से जीवेश कुमार मिश्रा, बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सह निवर्तमान विधायक ललित कुमार यादव, हम प्रत्याशी नौशाद आलम, शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संजय सरावगी,

केवटी से निवर्तमान विधायक अशोक यादव, भाकपा के रामचंद्र साह, अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मिश्री लाल यादव, कुशेश्वरस्थान (सु) विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक शशिभूषण हजारी तथा गौड़ाबौराम से जदयू के निवर्तमान विधायक मदन सहनी के नाम शामिल हैं. 15 को परचा भरेंगे मिट्ठू खेड़िया,

भोला व अमरनाथ शहरी विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार ओम प्रकाश खेड़िया 15 अक्टूबर को अपनी नामजदगी का परचा दाखिल करेंगें. जबकि हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक सह जदयू उम्मीदवार अमरनाथ गामी 15 अक्टूबर को नामजदगी का परचा दाखिल करेंगें. उधर बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी भोला यादव भी 15 अक्टूबर को नामांकन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन