एप्रोच सड़क नहीं होने से परेशानी
झंझारपुर : अनुमंडल के नरूआर गांव में पांच साल पहले तटबंध से जोड़ने वाली सड़क में निर्मित पुलिया उद्धारक की बाट जोह रहा है. इस पुलिया से एप्रोच सड़क बन जाने से झंझारपुर बाजार व रेलवे स्टेशन जाने के लिए सहूलियत ग्रामीणों को मिल जाती.कितने बीडीओ आये गये, लेकिन आज तक कोई बीडीओ उक्त पुलिया […]
झंझारपुर : अनुमंडल के नरूआर गांव में पांच साल पहले तटबंध से जोड़ने वाली सड़क में निर्मित पुलिया उद्धारक की बाट जोह रहा है.
इस पुलिया से एप्रोच सड़क बन जाने से झंझारपुर बाजार व रेलवे स्टेशन जाने के लिए सहूलियत ग्रामीणों को मिल जाती.कितने बीडीओ आये गये, लेकिन आज तक कोई बीडीओ उक्त पुलिया का खेवनहारा नहीं हो सके.
इस पुलिया का निर्माण सम विकास योजना से प्रखंड प्रशासन के द्वारा कराया गया है. यह पुल झंझारपुर प्रखंड के कमला नदी पर बने पश्चिम बांध के किनारे बसे नरूआर गांव की है.
इस पुल के बनने से नरूआर गांव के लोगों को काफी खुशी हुई और लगा कि अब बांध के रास्ते झंझारपुर बाजार, स्टेशन आदि स्थानों पर जाने में सहूलियत होगी. किंतु प्रशासन द्वारा इस अधूरे पुल के निर्माण के लिए पहल नहीं की जा रही है. इसको लेकर ग्रामीण लोक सभा में चुनावी मुद्दा बनाने की जुगत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










