सिंहबाड़ा में पंसस की बैठक कल

Published at :23 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहबाड़ा में पंसस की बैठक कल

कमतौल. सिंहबाड़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक शनिवार को होगी. यह जानकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह बीडीओ बीडीओ नवदीप शुक्ला ने दी़ उन्होंने बताया की सभी संबंधित जन प्रतिनिधियों को सूचना दे दी गयी है़ अहल्यास्थान में जानकी रथ का हुआ भव्य स्वागत कमतौल. साीतामढ़ी के पुनौरा धाम से […]

विज्ञापन

कमतौल. सिंहबाड़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक शनिवार को होगी. यह जानकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह बीडीओ बीडीओ नवदीप शुक्ला ने दी़ उन्होंने बताया की सभी संबंधित जन प्रतिनिधियों को सूचना दे दी गयी है़ अहल्यास्थान में जानकी रथ का हुआ भव्य स्वागत कमतौल. साीतामढ़ी के पुनौरा धाम से जानकी सेना मधुबनी के निर्देशन में चला मां जानकी रथ यात्रा गुरुवार को देर शाम भाजपा प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा के नेतृत्व में अहल्यास्थान पहुंचा़ जहां अहिल्यास्थान धार्मिक न्यास के अध्यक्ष डा. कवीश्वर ठाकुर, पूर्व मुखिया दीपक कुमार ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य हेमंत कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मां जानकी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया़ रथ यात्रा में साथ आये लोगों को ठंडा पिलाया गया़ इसके बाद रथ को मधुबनी के लिए विदा किया़ इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहकर रथ को निहार रहे थे़ बता दें कि हर वर्ष जानकी रथ यात्रा का आयोजन मां जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति मधुबनी द्वारा किया जात है़ इस वर्ष 27 अप्रैल को अहिल्यास्थान के सिया-पिया निवास में भी धूमधाम से जानकी नवमी मनाया जाएगा़ जानकारी महंत बजरंगी शरण ने दी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन