जदयू ने मनायी भामाशाह की जयंती

Published at :23 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू ने मनायी भामाशाह की जयंती

दरभंगा. जदयू नगर कार्यालय में गुरुवार को भामाशाह की जयंती नगर इकाई अध्यक्ष मदन प्रसाद राय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के सेनाध्यक्ष व प्रधानमंत्री थे. साथ ही वे कुशल वित्तीय प्रबंधक के रुप में भी माने जाते […]

विज्ञापन

दरभंगा. जदयू नगर कार्यालय में गुरुवार को भामाशाह की जयंती नगर इकाई अध्यक्ष मदन प्रसाद राय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के सेनाध्यक्ष व प्रधानमंत्री थे. साथ ही वे कुशल वित्तीय प्रबंधक के रुप में भी माने जाते थे. शमशाद अली कमर ने कहा कि मुगल सेना के विरुद्ध भामाशाह ने महाराणा प्रताप की सेना को संगठित किया. महिलाध्यक्षा अंजूला देवी ने कहा कि महाराणा प्रताप को ऐतिहासिक बनाने में भामाशाह की महती भूमिका रही. समारोह में तेली व चौरसिया समाज को अतिपिछड़ा का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी गयी. समारोह का संचालन प्रधान महासचिव मनोज साह ने किया. मौके पर राजेंद्र राम, बैद्यनाथ साहु, अजय कुमार सत्संगी. ललित कुमार साह, प्रदीप कुमार महतो एकबाल राईन, विजय राम, वीरेश्वर मिश्र, मो. कलाम, बबिता देवी, लालबाबू साह आदि ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन