लंबित मानदेय को ले जताया आक्रोश

Published at :23 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मानदेय को ले जताया आक्रोश

अलीनगर. दीनी मकतब मदरसा के अनुदेशक-अनुदेशिका संघ की एक बैठक गुरुवार को अलीनगर किसान भवन में हुई. जिसमें वर्ष 2007 से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर सरकार पर आक्रोश जताया गया. बाद में सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय के अनुसार मानदेय भुगतान की मांगों के साथ साथ नियोजन को स्थायी करने से संबंधित […]

विज्ञापन

अलीनगर. दीनी मकतब मदरसा के अनुदेशक-अनुदेशिका संघ की एक बैठक गुरुवार को अलीनगर किसान भवन में हुई. जिसमें वर्ष 2007 से लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर सरकार पर आक्रोश जताया गया. बाद में सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय के अनुसार मानदेय भुगतान की मांगों के साथ साथ नियोजन को स्थायी करने से संबंधित प्रस्ताव पारित कर उसके प्रति बिहार सरकार के शिक्षामंत्री मुख्य सचिव तथा गृह सचिव को फैक्स द्वारा भेजा गया. एक शिष्टमंडल के भी पटना भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता रेजा इमाम ने की. जिसमें मो. ताहिर, मो. सरफराज, साजदा खातून एवं शायरा खातून सहित कई अनुदेशक व अनुदेशिका मौजूद थे. हड़ताल जारी रखने का निर्णयअलीनगर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ अलीनगर प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को उत्क्र मित माध्यमिक विद्यालय अलीनगर में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें राज्य संघ के आह्वान पर नियमित कर समान वेतनमान पर हड़ताल को मांग पूरी होने तक जारी रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में नसीम अंसारी, शिव कुमार साहु, लालबहादुर साफी, मशकूर आलम एवं तौहीद आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन