महिला क्रिकेट प्रतियोगिता तीन से, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे संघ के पदाधिकारी

Published at :23 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता तीन से, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे संघ के पदाधिकारी

/रफोटो. 19परिचय. स्टेडियम में जायजा लेते संघ के पदाधिकारी.दरभंगा. जिला महिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तीन से छह मई तक लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम किया जायेगा. इसकी तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को बिहार महिला टी-20 क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर के एडीएम […]

विज्ञापन

/रफोटो. 19परिचय. स्टेडियम में जायजा लेते संघ के पदाधिकारी.दरभंगा. जिला महिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तीन से छह मई तक लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम किया जायेगा. इसकी तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को बिहार महिला टी-20 क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर के एडीएम भानु प्रताप सिंह व भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट संघ के निदेशक अवनीश नंदन दरभंगा पहुंचे. यहां स्टेडियम का मुआयना करने के साथ ही खिलाडि़यों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था के बावत जानकारी ली. सूत्रों की मानें तो यहां की तैयारी से वे संतुष्ट थे. इसक्रम में उनलोगों ने कुछ कमियां भी पायीं जिसे दूर कर लेने को कहा. मौके पर जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद प्रदीप गुप्ता, आशुतोष कुमार, रीता सिंह, दिलीप भगत, अखलाकुर्रहमान व देवनंदन आदि मौजूद थे. ज्ञातव्य हो कि इस टूर्नामेंट बिहार के अतिरिक्त तेलांगना, राजस्थान, यूपी, छत्तीसगढ़ व उड़ीसा की टीमें भाग लेने की संभावना है. यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन