Darbhanga News: जयघोष के बीच 31 तल का गगनचुंबी महावीरी झंडा स्थापित

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:राढ़ी दक्षिणी पंचायत के नरौछ गांव में तीन दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासन की मुस्तैदी के बीच संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. राढ़ी दक्षिणी पंचायत के नरौछ गांव में तीन दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासन की मुस्तैदी के बीच संपन्न हुआ. भगवान शिव व बजरंगबली के जयकारे के बीच विधि-विधान के साथ झंडा खड़ा किया गया. 31 तल के 108 फीट उंचा झंडा देखने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे. झंडा खड़ा करने के बाद पंडितों ने पूजा प्रारम्भ की. नरौछ गांव से उत्तर जहांगीर टोल जाने वाले मैदान में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही. श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडा की परिक्रमा की. प्रसाद अर्पित किया. माता जानकी के प्राकट्योत्सव के दिन झंडा महोत्सव संपूर्ण इलाका जय सीताराम के जयघोष से गूंजता रहा. इस महोत्सव में राढ़ी, पकटोला, दोघरा, नागरडीह, जाले, लतराहा, बंसीचौक कछुआ, ब्रह्मपुर भ्रमरपुरा, खजुरवारा, धमाद सहित कई गांवों से श्रद्धालु जुटे थे. वहीं दो घोड़े से सजे रथ पर झंडा के सभी 31 तलों में विभिन्न देवी-देवता के चित्र थे. झंडा स्थल सहित मेला परिसर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात थे. एसडीपीओ टू ज्योति कुमारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देती रही. झंडा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश साह, कोषाध्यक्ष सुधीर राय व सचिव उमेश शर्मा की देखरेख स्वयंसेवक तैनात रहे. श्रद्धालुओं के मनोरंजन की भी व्यवस्था थी. क्षेत्र के तीन अखाड़ा के खिलाड़ियों ने बांस के बने वाद्ययंत्र झड़नी के धुन पर वृत्ताकार में पारंपरिक नृत्य कर बजरंगबली के जीवन गाथा प्रस्तुत किया. दूसरी ओर खिलाड़ियों ने लाठी, भाला, तलवार से करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ सदर टू के अलावा प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व पुलिस बल व चौकीदार मुस्तैद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन