स्कूल में अगलगी की प्राथमिकी
बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के चौगमा विष्णुपुर मध्य विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय के कार्यालय में आग लगा दिया तथा परिसर में लगे सभी फूल-पत्ती आदि को काट दिया. इसके विरुद्ध विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चौधरी ने बहेड़ा थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है. श्री चौधरी ने बताया कि […]
बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के चौगमा विष्णुपुर मध्य विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय के कार्यालय में आग लगा दिया तथा परिसर में लगे सभी फूल-पत्ती आदि को काट दिया. इसके विरुद्ध विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चौधरी ने बहेड़ा थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है. श्री चौधरी ने बताया कि सीढ़ी के बगल में पलाय देकर कार्यालय बनाया गया है, उसमें आग लगा दिया गया. वैसे इससे विद्यालय का कोई खास क्षति नहीं हुआ पर परिसर में लगे पेड़ पौधों को काटने से बहुत क्षति हुआ है. घटना की सूचना पाते ही बहेड़ा पुलिस एवं उप मुख्य पार्षद संतोष झा घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात किया तथा श्री झा ने स्थानीय प्रशासन से मामले का शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










