Darbhanga News : दरभंगा ऑडिटोरियम में 2722 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Updated at : 09 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News : दरभंगा ऑडिटोरियम में 2722 शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

दरभंगा ऑडिटोरियम में रविवार को तृतीय चरण के चयनित 2722 शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा.

दरभंगा ऑडिटोरियम में रविवार को तृतीय चरण के चयनित 2722 शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का औपचारिक उद्घाटन डीएम राजीव रौशन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंत्री जीवेश कुमार, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक मुरारी मोहन झा, जिप अध्यक्ष सीता देवी, उप महापौर नाजिया हसन, डीएम राजीव रौशन, आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, डीडीसी चित्रगुप्त कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येन्द्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंद सदा ने नवनियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. आज जिले के 01 से 05 वर्ग के 764, 06 से 08 के 972, 09 से 10 के 768 तथा 11 से 12 के 218 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया.

अपनी जिम्मेदारी को सही से निभायें शिक्षक- मंत्री

नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने शिक्षकों को शुभकामना देते हुये कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाएं. कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने का काम गुरु करते हैं. गुरु का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है बच्चों का चरित्र निर्माण करना.

पटना के बाद सबसे ज्यादा दरभंगा में नियुक्ति पत्र वितरण- सांसद

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि पटना के बाद दरभंगा जिले में सबसे ज्यादा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है. कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रखी है. विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि शिक्षक तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे. बच्चों पर विशेष ध्यान देंगे एवं बच्चों को मेधावी बनाएंगे.

चुनौतियां कितनी भी हो, स्वीकार करें शिक्षक- डीएम

तृतीय चरण के शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में डीएम ने कहा कि नये शिक्षकों के आने से शिक्षा के क्षेत्र में काफी तेज गति से विकास हो रहा है. शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों के पढ़ाने का दायित्व बेहतर ढंग निभाएं. जो विद्यालय मिले, जहां मिले, चुनौतियां हो सकती है. विद्यालय नजदीक में मिल सकता है या दूर में, आपके अनुकूल हो सकता है या नहीं भी. मन को संकीर्ण नहीं करना है. चुनौतियां कितनी भी हो, स्वीकार करना है. बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का काम करना है. कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई दान नहीं होता. मंच संचालन राम बुझावन यादव ने किया. इससे पूर्व पटना में सीएम की अध्यक्षता में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का यहां सीधा प्रसारण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन