Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए 2673 छात्र-छात्राओं ने किये आवेदन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:10 जनवरी को 23 विषयों की होने वाले पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन की तिथि 10 दिसंबर को समाप्त हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 10 जनवरी को 23 विषयों की होने वाले पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन की तिथि 10 दिसंबर को समाप्त हो गयी. ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर से लिया जा रहा था. जानकारी के अनुसार 23 विषयों के लिए कुल 2673 आवेदन विवि को प्राप्त हुआ है. सबसे अधिक इतिहास के लिए 293 तथा सबसे कम एआइएच (प्राचीन भारतीय इतिहास) विषय में 19 आवेदन जमा किया गया है. 200 से अधिक आवेदन वाले चार विषयों में इतिहास के अलावा हिंदी, अंग्रेजी एवं वाणिज्य शामिल है. 100 से अधिक आवेदन राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, जंतुविज्ञान, शिक्षा, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, समाजशास्त्र सहित आठ विषय में मिला है. शेष 11 विषयों में 100 से कम आवेदन जमा किये गये हैं. विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 14 दिसंबर तक आवेदन लिया जाएगा. इस टेस्ट में शामिल होने का मौका उन सभी छात्र- छात्राओं को दिया गया है, जिसने अब तक पीजी अथवा यूजीसी नेट का रिजल्ट प्राप्त कर लिया है.

आवेदन में त्रुटि सुधार 15 से 17 दिसंबर तक

आवेदन में त्रुटि सुधार 15 से 17 दिसंबर तक होगा. प्रवेश पत्र पांच जनवरी से जारी किया जाएगा. पीएचडी एडमिशन टेस्ट 10 जनवरी को होगा. रिजल्ट का प्रकाशन 24 जनवरी को संभावित है. प्रथम पत्र की परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर एक बजे से 3.30 बजे तक होगी. परीक्षा पास करने के लिए सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा आरक्षित कोटि को 45 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक होगा.

100-100 अंकों का होगा दोनों पत्र

दोनों पत्र 100-100 अंकों का होगा. प्रथम पत्र में 50 बहु विकल्पीय प्रश्न दो-दो अंक के होंगे. प्रश्न जेनरल टीचिंग एंड रिसर्च एपिट्यूड से रहेंगे. दूसरे पत्र में नौ प्रश्न सब्जेक्टिव होगा, जो विषय से संबंधित पीजी के सिलेबस से लिया जायेगा. पांच-पांच अंक के अति लघु उत्तरीय चार प्रश्न, 10 अंक के लघु उत्तरीय तीन प्रश्न तथा 25 अंक के दीर्घ उत्तरीय दो प्रश्न पूछे जायेंगे.

विषयवार प्राप्त आवेदनों की संख्या

विषय- आवेदनवाणिज्य- 209प्रबंधन- 57शिक्षा- 76संगीत- 57अंग्रेजी- 221हिंदी- 276मैथिली- 24दर्शनशास्त्र- 22संस्कृत- 29उर्दू- 39वनस्पति विज्ञान- 65रसायन विज्ञान- 115गणित- 128भौतिकी- 107जंतु विज्ञान- 182एआईएच- 19अर्थशास्त्र- 97भूगोल- 91इतिहास- 293गृह विज्ञान- 65राजनीति विज्ञान- 195मनोविज्ञान- 186समाजशास्त्र- 110

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन