Darbhanga News: घर से 15 कार्टन शराब बरामद, तस्कर फरार

Darbhanga News:पुलिस ने कमार पोखर गांव में रामविलास साह के पुत्र लालबाबू साह के घर छापेमारी कर 146.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की है.
Darbhanga News: बहेड़ी. स्थानीय पुलिस ने कमार पोखर गांव में रामविलास साह के पुत्र लालबाबू साह के घर छापेमारी कर 146.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि अवर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि गांव के लालबाबू साह होली पर बिक्री करने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखा है. सूचना पर पुलिस लालबाबू साह के घर के निकट पहुंची. पुलिस को देखते ही लालबाबू साह भाग गया. घर की तलाशी के क्रम में आंगन में तिरपाल से ढ़के 15 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




