मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Updated at : 25 Mar 2026 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bank Holiday

बैंक की सांकेतिक फोटो (Photo: Freepik)

Bank Holiday: मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में राम नवमी और वीकेंड की वजह से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे. घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक करें.

विज्ञापन

Bank Holiday: अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में राम नवमी और वीकेंड की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार चार दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, छुट्टियों की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.

26 और 27 मार्च को बैंक क्यों बंद हैं?

राम नवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले है. 

  • 26 मार्च: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 
  • 27 मार्च: मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में राम नवमी की छुट्टी मनाई जाएगी. 

मार्च में बैंक छुट्टियों की लिस्ट:

तारीखदिनछुट्टी का कारणप्रभावित राज्य/क्षेत्र
26 मार्चगुरुवारराम नवमीUP, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि. 
27 मार्चशुक्रवारराम नवमी (स्थानीय)बिहार, MP, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम
28 मार्चशनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे. 
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे. 
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंतीदिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, UP, बिहार आदि. 

शनिवार और रविवार का क्या है हाल?

त्योहारों के तुरंत बाद बैंक साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे. 

  • 28 मार्च: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे भारत के सभी बैंक बंद रहेंगे. 
  • 29 मार्च: रविवार होने के कारण देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इस तरह, कुछ राज्यों में 26 से 29 मार्च तक लगातार चार दिनों तक बैंकों में ताले लटके रहेंगे. 

31 मार्च को फिर से छुट्टी क्यों?

हफ्ता खत्म होने के बाद भी छुट्टियों का सिलसिला थमने वाला नहीं है. 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर में दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और झारखंड सहित कई राज्यों में बैंक फिर से बंद रहेंगे. 

काम कैसे होंगे अगर बैंक बंद रहे?

शाखाएं बंद होने के बावजूद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप नीचे दी गई सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  • पैसों के ट्रांसफर के लिए UPI, NEFT या RTGS का इस्तेमाल करें. 
  • कैश निकालने के लिए ATM खुले रहेंगे. 
  • बैलेंस चेक या बिल पेमेंट के लिए मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग का सहारा लें. 

बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें क्योंकि RBI के नियम अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बदलते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में छुट्टियों की भरमार, राम नवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेगी ट्रेडिंग, निवेशक नोट कर लें ये तारीखें

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola