आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें 13 जुलाई की नई रेट लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: अगर आप आज 13 जुलाई को ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से निकलने से पहले अपनी बाइक या कार में पेट्रोल-डीजल भरवाने की सोच रहे हैं, तो एक मिनट रुककर अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: अच्छी बात यह है कि आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में तेल महंगा हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर लोगों को राहत मिली है.

इस बीच इंटरनेशनल मार्केट से भी खबर आई है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने के दावों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. 13 जुलाई को एशियाई बाजार खुलते ही ब्रेंट क्रूड करीब 79 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 73.87 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हो सकता है.

किन शहरों में बदला पेट्रोल का रेट?

नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम, नोएडा और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 1.69 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. भुवनेश्वर में 25 पैसे और हैदराबाद में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. राहत की बात करें तो बेंगलुरु में पेट्रोल 43 पैसे, लखनऊ में 27 पैसे और पटना में 56 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.

पेट्रोल रेट टेबल: 

शहर12 जुलाई (₹/लीटर)13 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
रांची106.19105.17-1.02
जमशेदपुर 105.17106.51+1.34
धनबाद105.36105.35-0.01
देवघर105.36104.99-0.37
पटना113.93113.37-0.56
भागलपुर113.61113.67+0.06
दरभंगा113.59113.67+0.08
गया113.93114.26+0.33
मुजफ्फरपुर114.10113.37-0.73
लखनऊ101.86101.59-0.27
नई दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.51113.510.00
चेन्नई107.76109.45+1.69
गुरुग्राम102.97102.970.00
नोएडा101.96101.960.00
बेंगलुरु111.68111.25-0.43
भोपाल114.54114.540.00

डीजल में कहां बढ़े और कहां घटे दाम?

डीजल की कीमतों में भी आज ज्यादातर शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम, नोएडा और भोपाल में पुराने रेट ही लागू हैं. वहीं चेन्नई में डीजल 1.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. दूसरी ओर बेंगलुरु में 42 पैसे, लखनऊ में 30 पैसे और पटना में 55 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है. हैदराबाद में डीजल का रेट 103.82 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.

डीजल रेट टेबल:

शहर12 जुलाई (₹/लीटर)13 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
रांची101.31100.41-0.90
जमशेदपुर 100.41101.62+1.21
धनबाद100.56100.55-0.01
देवघर100.56100.21-0.35
पटना99.9199.36-0.55
भागलपुर99.5999.65+0.06
दरभंगा99.5799.65+0.08
गया99.91100.21+0.30
मुजफ्फरपुर100.0599.36-0.69
लखनऊ95.3695.06-0.30
नई दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.55101.26+1.71
गुरुग्राम95.6495.640.00
नोएडा95.4495.440.00
बेंगलुरु99.5699.14-0.42
भोपाल99.6499.640.00

क्या आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है तेल?

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव ने दुनिया के तेल बाजार की चिंता बढ़ा दी है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद रखने की बात कही है. यही समुद्री रास्ता दुनिया के करीब 20 फीसदी कच्चे तेल की सप्लाई के लिए इस्तेमाल होता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है और कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो आने वाले दिनों में भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हो सकता है.

भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट इतना अहम क्यों है?

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई देशों से कच्चा तेल खरीदना शुरू किया है, इसलिए पहले के मुकाबले होर्मुज स्ट्रेट पर उसकी निर्भरता कम हुई है. लेकिन एलपीजी यानी रसोई गैस के लिए यह रास्ता अब भी बेहद महत्वपूर्ण (important) है. भारत अपनी जरूरत का करीब 60 फीसदी एलपीजी इम्पोर्ट करता है और इसमें से करीब 90 फीसदी सप्लाई पहले इसी रास्ते से आती रही है. ऐसे में अगर होर्मुज स्ट्रेट लंबे समय तक बंद रहता है, तो पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस की सप्लाई और कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: 12 जुलाई का पेट्रोल-डीजल रेट अपडेट, कहीं राहत तो कहीं बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट


विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola