शेयर बाजार में छुट्टियों की भरमार, राम नवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेगी ट्रेडिंग, निवेशक नोट कर लें ये तारीखें

Updated:
विज्ञापन
Stock Market

आज छुट्टी, लेकिन शाम को खुलेगा MCX (फोटो/Canva)

Stock Market Holidays: 26 मार्च (राम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को शेयर बाजार बंद रहेंगे. कमोडिटी मार्केट शाम को खुलेगा. मार्च के आखिरी हफ्ते में छुट्टियों के कारण ट्रेडिंग के दिन सीमित रहेंगे.

विज्ञापन

Stock Market Holidays: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को इस हफ्ते थोड़ा ब्रेक मिलने वाला है. मार्च के आखिरी दिनों में त्योहारों के कारण ट्रेडिंग के दिन कम रहेंगे, इसलिए अपनी इन्वेस्टमेंट प्लानिंग पहले से करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते और महीने के अंत में बाजार कब-कब बंद रहेगा.

गुरुवार, 26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे.

दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सिर्फ एक दिन बाजार खुलेगा और फिर शनिवार (28 मार्च) व रविवार (29 मार्च) का वीकेंड आ जाएगा. हालांकि, कमोडिटी मार्केट के निवेशकों को थोड़ी राहत है क्योंकि वहां सुबह का सत्र बंद रहने के बाद शाम के सत्र में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी.

31 मार्च 2026 को भी बाजार रहेगा बंद

मार्च के महीने में छुट्टियों का सिलसिला यहीं नहीं थमता. महीने के बिल्कुल आखिरी दिन यानी 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के मौके पर भी शेयर बाजार में अवकाश रहेगा. वित्त वर्ष (Financial Year) का आखिरी दिन होने के कारण यह छुट्टी काफी अहम है, क्योंकि निवेशकों को अपने टैक्स और पोर्टफोलियो से जुड़े फैसले इससे पहले ही निपटाने होंगे. अगर पूरे साल 2026 की बात करें, तो NSE के कैलेंडर में कुल 16 दिन आधिकारिक छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनमें होली, दिवाली और दशहरा जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं.

बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो

राम नवमी के कारण सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ेगा. 26 मार्च को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, वहीं कुछ विशेष राज्यों में 27 मार्च को भी छुट्टी का असर देखा जा सकता है. हालांकि, आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे काम करती रहेंगी. कैश की जरूरतों के लिए एटीएम (ATM) भी हमेशा की तरह चालू रहेंगे.

Also Read: अब बाहर से खाना मंगाना हुआ और महंगा, स्विगी ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola