चरम पर श्यामा भक्तों का उत्साह, दिनभर भक्तों की कतार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 12:48 AM
दरभंगा : भगवती श्यामा के भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है. माता के रंग में सभी रंगे नजर आ रहे हैं. सभी की जुबान पर माता का नाम है. नवाह महायज्ञ में शरीक भक्त तो माता के नामधुन जाप में समवेत नजर आते ही हैं, आसपास से गुजरनेवाले भी इसे दुहराते दिख रहे […]
दरभंगा : भगवती श्यामा के भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है. माता के रंग में सभी रंगे नजर आ रहे हैं. सभी की जुबान पर माता का नाम है. नवाह महायज्ञ में शरीक भक्त तो माता के नामधुन जाप में समवेत नजर आते ही हैं, आसपास से गुजरनेवाले भी इसे दुहराते दिख रहे हैं.
आसपास के ग्रामीण इलाकों से जहां गाड़ी रजिर्व कर भक्तों की टोली पहुंच रही है, वहीं दूर-दराज से ट्रेन व बसों से भी भक्तों का आगमन हो रहा है. लिहाजा माता के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही तांता लग जाता है. देर रात तक लाइन लगी रहती है. श्यामा नामधुन संकीर्तन से भक्ति रस से सराबोर वातावरण में मां के नाम की गूंज दूर-दूर तक पहुंच रही है. भक्तों की टोली खिंचे चले आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










