अतिथि सत्कार में आयी कमी, तो रूठ गये मेहमान पक्षी
Updated at : 13 Nov 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर विशेष हजारों मील की दूरी तय कर आनेवाली चिड़ियों की संख्या में आयी भारी कमी रंग-बिरंगे विदेशी पक्षियों के कलरव से गुंजायमान रहने वाला कुशेश्वरस्थान पक्षी अभयारण्य खामोश कुशेश्वरस्थान पूर्वी : अतिथि सत्कार के लिए मशहूर मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा से मेहमान पक्षी रुठ गये हैं. शरद ऋतु के दस्तक […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय पक्षी
दिवस पर विशेष
हजारों मील की दूरी तय कर आनेवाली चिड़ियों की संख्या में आयी भारी कमी
रंग-बिरंगे विदेशी पक्षियों के कलरव से गुंजायमान रहने वाला कुशेश्वरस्थान पक्षी अभयारण्य खामोश
कुशेश्वरस्थान पूर्वी : अतिथि सत्कार के लिए मशहूर मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा से मेहमान पक्षी रुठ गये हैं. शरद ऋतु के दस्तक के साथ ही मेहमान विदेशी पक्षियों से गुलजार नजर आनेवाला कुशेश्वरस्थान का चौर वीरान पड़ा है. पक्षियों के कलरव से तरंगित रहनेवाला यह पक्षी अभयारण्य खामोश हो गया है.
इसका मूल कारण पक्षियों की शिकारमाही व बदला परिवेश है. यहां का लरैल, मदारिया व महरौली चौर विदेशी पक्षियों से पट जाता था. शाम ढलते ही रंग-बिरंगी पक्षियों के चहचहाट व उनकी जलक्रीड़ा से बननेवाले नयनाभिराम नजारे के दीदार को दूर-दूर से लोग आया करते थे, लेकिन अब यह बीती बात होती जा रही है.
साल-दर-साल मेहमान पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है. सीएम कॉलेज के सेवानिवृत्त जीवविज्ञान के प्रोफेसर डॉ आरपी सिन्हा शिकारमाही के साथ ही इस क्षेत्र की बदली भौगोलिक स्थिति को इसकी वजह बताते हैं. कहते हैं कि मोबाइल टावर खड़े होने तथा जलवायु में आये बदलाव भी इसके कारण हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




