घर से घास काटने गयी विवाहिता की हत्या कर शव फेंका, रेप की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, पुलिस को शव उठाने से रोका पुलिस के समझाने पर माने, शरीर पर जख्म के निशान सदर : एनएच 57 पर शाहपुर जिलेबिया मोड़ चौर के निकट बुधवार को घास काटने गयी एक महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी. नग्नावस्था में तालाब से मृतका का […]
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, पुलिस को शव उठाने से रोका
पुलिस के समझाने पर माने, शरीर पर जख्म के निशान
सदर : एनएच 57 पर शाहपुर जिलेबिया मोड़ चौर के निकट बुधवार को घास काटने गयी एक महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी. नग्नावस्था में तालाब से मृतका का शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार शव देखने से लगता है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव पानी में फेक दिया गया होगा. घटनास्थल से पुलिस को एक चप्पल व शर्ट मिला है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतका के शरीर पर जख्म के निशान हैं. मृतका की पहचान मब्बी ओपी क्षेत्र की 35 वर्षीय विवाहिता के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि विवाहिता बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे चौर में घास काटने गयी थी. एक बार वह घास लेकर घर आ गई. दोबारा फिर घास काटने गई. दूसरी बार वह घास लेकर वापस घर नहीं लौट सकी. स्थानीय लोगों के अनुसार चौर में कई किसान भैंस चरा रहे थे, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी. देर शाम भैंस चरा रहे लोगों की नजर तालाब में उपलाते शव पर पड़ी. तत्काल इसकी सूचना मब्बी ओपी को दी गयी. ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस के साथ वहां पहुंचे.
शव को पानी से बाहर निकाला गया. हत्या की खबर से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्र होकर आक्रोश प्रदर्शित करने लगे. लोगों ने शव उठाने से पुलिस को रोक दिया. सड़क जाम कर दिया. हालांकि शीशो पश्चिम के मुखिया शमसे आलम खां, शोभन के पूर्व मुखिया फूलबाबू सहित स्थानीय जमाल शेख, दीपक सिंह व रौकी सिंह आदि की पहल पर जाम हटा लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










