सुधांशु शेखर बने जदयू विधायक दल के सचेतक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2019 2:44 AM
बेनीपट्टी : विधायक सुधांशु शेखर को जदयू विधायक दल का सचेतक बनाया गया है. विधायक ने विधानसभा सत्र में बिहार के विकास को ले विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन करने की बात कही है. वहीं सचेतक बनाये जाने पर जदयू युवा अध्यक्ष […]
बेनीपट्टी : विधायक सुधांशु शेखर को जदयू विधायक दल का सचेतक बनाया गया है. विधायक ने विधानसभा सत्र में बिहार के विकास को ले विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अपनी भूमिका का निर्वहन करने की बात कही है.
वहीं सचेतक बनाये जाने पर जदयू युवा अध्यक्ष रणवीर सिंह, भाजपा युवा जिला मिडिया प्रभारी विकास पासवान, भाजपा युवाध्यक्ष राघवेश चौरसिया, भाजपा नेता प्रजापति झा, युवा नेता दीपक कुमार कुशवाहा, जदयू नेता मो. सितारे, मो. लालबाबू, रौशन नायक, छोटे यादव, बैजनाथ पासवान व राकेश महतो समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए विधायक सुधांशू शेखर को बधाई दी है. इस संबंध में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरलाखी की जनता को सम्मान देते हुए हमें जो जिम्मेदारी सौंपे हैं, हम उनके उम्मीदों और विश्वासों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










