घर में आग लगाने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2019 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
घर में आग लगाने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

बिरौल : बरनियां निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक मदन राय को थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सोमवार को मदन राय बाजार से मछली खरीदकर घर जा रहे थे. पुलिस की जैसे ही उनके आने की सूचना मिली, थाना से कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया. थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

बिरौल : बरनियां निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक मदन राय को थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सोमवार को मदन राय बाजार से मछली खरीदकर घर जा रहे थे.

पुलिस की जैसे ही उनके आने की सूचना मिली, थाना से कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज है. उनपर गांव के देवनारायण राय के घर में आग लगाने एवं मारपीट करने का मामला दर्ज है. वहीं एक अलग नामजद अभियुक्त अजय पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन