दरभंगा: शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, मकई खेत और घर से 2690 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Foreign liquor seized in Kusheshwarsthan Darbhanga

बरामद विदेशी शराब के साथ पुलिस अधिकारी और जवान.

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पुलिस ने मकई के खेत और घर में छापेमारी कर 2690 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मैंठा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मकई के खेत और एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

मकई के खेत में छिपाकर रखी गई थी शराब

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि सूचना मिली थी कि मैंठा गांव के एक मकई खेत में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र के बस्तीपट्टी महुआ गांव निवासी अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में दूसरे ठिकाने का खुलासा

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर मैंठा गांव स्थित चंद्रकला देवी के घर में भी छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई.

दोनों जगहों से कुल 2690 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है.

बाइक और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन