गुप्त सूचना पर चाय की दुकान पर छापेमारी, लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार पाली मसवासी चौक से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

घनश्यामपुर थाना पर पिस्टल,कारतूस बरामद के साथ गिरफ्तार आरोपी की जानकारी देते एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल के पाली मसवासी चौक पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बिरौल/घनश्यामपुर. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को देर शाम पाली मसवासी चौक स्थित एक चाय की दुकान पर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना के महाथवार गांव के गणेश मिश्रा के पुत्र राजन मिश्रा के रूप में हुई है. एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपित के पास से एक लोडेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. एसडीपीओ ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था, इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन