कल सुबह से लेकर दोपहर तक बदल जायेगी यातायात व्यवस्था
Updated at : 24 Apr 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

बेनीपुर की तरफ से आने वाली बड़ी बसों की पार्किंग होगी बीएमपी-13 के पास बेनीपुर की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग सीएम लॉ कॉलेज में दरभंगा : पीएम नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबू राम ने कार्यक्रम स्थल राज […]
विज्ञापन
बेनीपुर की तरफ से आने वाली बड़ी बसों की पार्किंग होगी बीएमपी-13 के पास
बेनीपुर की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग सीएम लॉ कॉलेज में
दरभंगा : पीएम नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबू राम ने कार्यक्रम स्थल राज मैदान में की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले रास्तों पर वाहनों की रुट लाइनिंग आदि का जायजा लिया गया. जिलाधिकारी ने एसडीओ, एसडीपीओ नगर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. इस दौरान जिले के कई वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
एसडीओ ने बताया है कि 25 को नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी कार्यक्रम को लेकर वाहनों की संख्या में वृद्धि की संभावना है. वाहनों की बढ़ी हुई संख्या के मद्देनजर नगर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु रुट चार्ट निर्धारित किया गया है.
पार्किंग स्थल भी नियत कर दिये गये हैं. समस्तीपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन एवं छोटे वाहन शोभन मोड़ होते हुए शिवधारा तक जाएंगे. शिवधारा तीनमुहानी पर सभा में भाग लेने वाले लोगों को उतार कर बड़े वाहन दिल्ली मोड़ बस स्टैण्ड के निकास द्वार से प्रवेश कर पार्किंग में लग जाएंगे. चार पहिया, तीन पहिया आदि वाहन शिवधारा से प्रवेश कर कदिराबाद पुरानी बस स्टैण्ड एवं पोलिटेक्निक कॉलेज मैदान में लगायी जा सकेगी.
आज किया जाएगा यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने का पूर्वाभ्यास: एसडीओ ने बताया है कि 25 अप्रैल को यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने का पूर्वाभ्यास 24 अप्रैल की सुबह नौ बजे किया जाएगा. पूर्वाभ्यास के समय घोषित व्यवस्था लागू रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




