52 अापराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाया सीसीए

पुलिस प्रशासन ने दे रखा है 95के खिलाफ प्रस्ताव वाहनों की जांच कर गैरकानूनी आवाजाही पर रखी जा रही निगरानी वाहन मालिकों से अब तक 36.31 लाख रुपये की हुई वसूली दरभंगा : लोकसभा चुनाव में विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस […]
पुलिस प्रशासन ने दे रखा है 95के खिलाफ प्रस्ताव
वाहनों की जांच कर गैरकानूनी आवाजाही पर रखी जा रही निगरानी
वाहन मालिकों से अब तक 36.31 लाख रुपये की हुई वसूली
दरभंगा : लोकसभा चुनाव में विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गैर कानूनी गतिविधियों में सलिप्त/आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के मद्देनजर 95 आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु पुलिस द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है. इसमें से अबतक जिला दंडाघिकारी द्वारा 52 के विरुद्ध सीसीए का ऑर्डर पारित कर दिया गया है.
जिले के सभी थाना एवं एफएसटी/एसएसटी के द्वारा वाहनों की सघनता से जांच कर गैर-कानूनी आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है. जांच में वाहन मालिकों से अबतक 36 लाख 31 हजार रुपये की वसूली हुई है. वहीं पुलिस द्वारा 21,992 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. आपराधिक प्रवृत्ति के 7127 व्यक्तियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया है. कुल 16,432 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जिसमें से 6250 व्यक्तियों से बंध पत्र भरवाया गया है. कुल 258 भेद्द टोले की पहचान हुई है.
वहीं 884 व्यक्ति ऐसे चिह्नित किये गए हैं, जिसके द्वारा गड़बड़ी फैलाये जाने की आशंका है. सभी 884 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. जिले के अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रधारकों के 1098 शस्त्रों का सत्यापन किया गया. इसमें से 350 शस्त्र को धारकों से जमा करा लिया गया है. 62 शस्त्रधारकों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




