अललपट्टी चौक पर युवक को चाकू मार किया घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 6:14 AM

विज्ञापन

दरभंगा : अललपट्टी चौक पर मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के एक 22 वर्षीय युवक अमित कुमार को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. रात करीब 10.30 बजे अमित मुहल्ला के राजा पासवान को डीएमसीएच में भर्ती करा कर घर वापस जा रहा था. […]

विज्ञापन

दरभंगा : अललपट्टी चौक पर मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के एक 22 वर्षीय युवक अमित कुमार को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. रात करीब 10.30 बजे अमित मुहल्ला के राजा पासवान को डीएमसीएच में भर्ती करा कर घर वापस जा रहा था.

अललपट्टी चौक पर उसी मोहल्ला के अविनाश माल्या ने बाइक से जा रहे अमित को घेर लिया. अविनाश उसके साथ मारपीट करने लगा. उसने अमित पर चाकू से ताबड़ तोड़ प्रहार कर दिया. अमित को चाकू बांया हाथ, छाती व पेट में लगी है. बताया जाता है कि आरोपी अविनाश का राजा के साथ भूमि विवाद चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन