महिला शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य पर लगाया था अश्लील बातें करने का आरोप, संस्कृत कॉलेज पटना के प्रधानाचार्य का तबादला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 8:21 AM

विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा के ई-मेल द्वारा प्राप्त आदेश पर राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद चौधुर का तबादला ऋषि कुल ब्रह्मचर्य संस्कृत कॉलेज बेदिवन मधुबन पूर्वी चंपारण कर दिया है. वहीं पूर्वी चंपारण के प्रधानाचार्य डॉ […]

विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त
दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा के ई-मेल द्वारा प्राप्त आदेश पर राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद चौधुर का तबादला ऋषि कुल ब्रह्मचर्य संस्कृत कॉलेज बेदिवन मधुबन पूर्वी चंपारण कर दिया है.
वहीं पूर्वी चंपारण के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार को राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना का प्रधानाचार्य बनाया गया है. डॉ कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है.
डॉ चौधुर के खिलाफ राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना की तीन प्राध्यापिकाओं द्वारा अश्लील बात करने का लगाया गया था. आरोपों की जांच के लिए विवि प्रशासन ने कॉलेज निरीक्षक डॉ दिनेश्वर यादव के संयोजन में तीन सदस्यों की जांच कमेटी गठित कर दी है. कमेटी को सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.
जांच कमेटी में संयोजक सदस्य के अलावा अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. शिवाकांत झा एवं पीजी साहित्य विभाग की प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी को शामिल किया गया है. इसके अलावा राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर शिवराम चौधरी की सेवा समाप्त कर दी है. इसकी पुष्टि उपकुलसचिव डॉ विजय कुमार मिश्र ने की है.
अश्लील बातें करने का आरोप : ज्ञातव्य हो कि राजकीय संस्कृत कॉलेज पटना के प्रधानाचार्य डॉ आरपी चौधुर पर कॉलेज की तीन प्राध्यापिकाओं ने प्रताड़ित करने, अश्लील, अशोभनीय, अनैतिक तथा अशिष्ट बातें करने का आरोप लगाते हुए कुलाधिपति के साथ-साथ संस्कृत विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति व ग्रिवांस सेल को पत्र लिखकर स्थिति की जानकारी दी थी.
शिक्षिका डॉ मधु बाला सिंहा, मेधा मिश्रा व विनीता सुप्रिया ने अनैतिक व्यवहार की शिकायत करते हुए प्रधानाचार्य व कॉलेज के तकनीकी सहायक शिवराम चौधरी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. प्राध्यापिकाओं ने महिला प्रतिष्ठा की रक्षा एवं सुरक्षा की गुहार लगायी थी. इसी मामले को लेकर वीसी ने तत्काल प्रधानाचार्य का स्थानांतरण कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन