दरभंगा: जाले में उर्वरक दुकानदारों के साथ कृषि विभाग की बैठक, दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
District Agriculture Officer addressing fertilizer dealers meeting in Jale Darbhanga

उर्वरक विक्रेताओं की बैठक को संबोधित करते डीएओ

दरभंगा के जाले स्थित ई-किसान भवन में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई. डीएओ ने उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर रोक और स्टॉक जांच को लेकर कई निर्देश दिए. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

जाले, दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: जाले प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में मंगलवार को डीएओ डॉ. सिद्धार्थ की अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में किसानों के बीच उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर नियंत्रण को लेकर विभागीय निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया.

दुकानों पर स्पष्ट रूप से लगाना होगा लाइसेंस

डीएओ डॉ. सिद्धार्थ ने उर्वरक विक्रेताओं को दुकान का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि लाइसेंस ऐसी जगह लगाया जाए, जहां वह आसानी से दिखाई दे. साथ ही सूचनापट पर उर्वरकों की उपलब्ध मात्रा और मूल्य सूची साफ-साफ अंकित रखने को कहा गया.

रजिस्टर और पॉश मशीन के आंकड़ों में समानता जरूरी

बैठक में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और पॉश मशीन के आंकड़ों में समानता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया.

मौजूद बीएओ प्रेमनाथ सिंह और कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि जिन दुकानदारों के स्टॉक में 300 बोरा से अधिक उर्वरक उपलब्ध हैं, उनकी विशेष जांच की जाए.

फार्मर आईडी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

इसके अलावा कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों की अलग बैठक में फार्मर आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने पर भी बल दिया गया.

अधिकारियों ने कहा कि किसानों से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करना प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन