अर्बन बिजली कार्यालय : सुरक्षा दीवार जर्जर, कर्मी ड्यूटी से नदारद

दरभंगा : बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के नाका पांच स्थित अर्बन कार्यालय में करोड़ो की सरकारी संपत्ति राम भरोसे है. परिसर की सुरक्षा को लेकर कहने को दो स्थायी व एक संविदा पर सुरक्षा कर्मी पदस्थापित हैं, लेकिन ड्यूटी पर एक भी नजर नहीं आते. इसका खुलासा सोमवार को हुआ. रविवार को पूरे दिन […]
दरभंगा : बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के नाका पांच स्थित अर्बन कार्यालय में करोड़ो की सरकारी संपत्ति राम भरोसे है. परिसर की सुरक्षा को लेकर कहने को दो स्थायी व एक संविदा पर सुरक्षा कर्मी पदस्थापित हैं, लेकिन ड्यूटी पर एक भी नजर नहीं आते. इसका खुलासा सोमवार को हुआ. रविवार को पूरे दिन व सोमवार को श्रावणी सोमवारी की आधा पहर की मिली छुट्टी को देखते हुए कर्मी शनिवार को हड़बड़ी में कार्यालय परिसर के भीतर घुस आयी तीन गायों को अंदर ही बंद कर चलते बने. गेट पर ताला लगे होने से गाय बाहर निकल नहीं सकी. गाय परिसर के बागीचे में बीते तीन दिनों से बंद है. ईमानदारी पूर्वक सुरक्षा कर्मी द्वारा ड्यूटी नहीं किये जाने के कारण कार्यालय खुलने तक गाय इधर-उधर भटकती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










