नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 75 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में 75 वर्षीय एक शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी छात्रा को ट्यूशन देने उसके घर जाता था. छात्रा की चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद उसकी मां कमरे में गयी, जहां आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया. नाबालिग […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में 75 वर्षीय एक शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी छात्रा को ट्यूशन देने उसके घर जाता था. छात्रा की चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद उसकी मां कमरे में गयी, जहां आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया. नाबालिग पांचवीं कक्षा की छात्रा है.
हयाघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि अगर वह चिल्लायेंगे तो वह सभी को मार डालेगा. यह घटना बिलासपुर गांव में मंगलवार की रात हुई. छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पाठक ने बताया कि आरोपी गांव में छोटा सा मदरसा चलाता है और छात्रा के माता-पिता के आग्रह पर कुछ समय पहले ही उसे ट्यूशन देना शुरू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




