दरभंगा टावर का नजारा अचानक बदला-बदला

दरभंगा : दरभंगा टावर का नजारा अचानक बदला-बदला दिखने लगा है. नये एसएसपी के योगदान करते ही सड़क पर जहां-तहां पुलिस को नजराना पेश कर अवैध तरीके से दुकान सजा रखनेवाले अधिकांश फुटपाथी दुकानदार नजर नहीं आ रहे हैं. जिस टावर के चारों तरफ फुटपाथी दुकानदारों के ठेलों के कई चक्र से लगे होते थे, […]
दरभंगा : दरभंगा टावर का नजारा अचानक बदला-बदला दिखने लगा है. नये एसएसपी के योगदान करते ही सड़क पर जहां-तहां पुलिस को नजराना पेश कर अवैध तरीके से दुकान सजा रखनेवाले अधिकांश फुटपाथी दुकानदार नजर नहीं आ रहे हैं. जिस टावर के चारों तरफ फुटपाथी दुकानदारों के ठेलों के कई चक्र से लगे होते थे, वह खाली-खाली नजर आने लगा है.
इन अवैध दुकानदारों की वजह से जहां से एक बाइक तक को गुजरने में परेशानी होती थी, वहां से फर्राटे गाड़ियां दौड़ लगाने लगी हैं. दरभंगा टावर आनेवाले के लिये यह कौतुहल का विषय बना रहा. अब देखना है कि यह व्यवस्था कितने दिनों तक रहती है. दरभंगा टावर पर आमतौर पर चार दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा था. सड़क के बीचो-बीच वाहन भी बेतरतीब लगे रहते थे, जो कि अब नहीं दिख रहे हैं. फुटपाथ से दुकानदारों के गायब होते ही सड़क चौरी नजर आने लगी है. हालांकि अभी भी दर्जन भर से अधिक ठेले लगे हैं. पुलिस ने इन फुटपाथी दुकानदारों को सड़क के किनारे कर दिया है. नये पुलिस कप्तान के आगमन से नगर थाना की पुलिस विशेष सतर्क नजर आने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




