मानवरहित रेल फाटक पर तैनात होमगार्ड जवान के दोनों पैर कटे

बिरौल : बिरौल से सुबह छह बजे दरभंगा जानेवाली सवारी ट्रेन की चपेट में आ जाने से बलाट में मानव रहित फाटक पर तैनात होम गार्ड के जवान को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े. खून से लथपथ दर्द से कराह रहे जवान की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े. सूचना रेलवे के कर्मी अमर पासवान […]
बिरौल : बिरौल से सुबह छह बजे दरभंगा जानेवाली सवारी ट्रेन की चपेट में आ जाने से बलाट में मानव रहित फाटक पर तैनात होम गार्ड के जवान को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े. खून से लथपथ दर्द से कराह रहे जवान की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े. सूचना रेलवे के कर्मी अमर पासवान को दी गयी. आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे कर्मी ने ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी गार्ड को टेंपो पर लाद कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




