मां तेरी करूणा है कितनी अपार...

Updated at : 02 Dec 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
मां तेरी करूणा है कितनी अपार...

आस्था . पादरी दुसईया स्थित गिरजाघर में नौ दिवसीय प्रार्थना शुरू 10 दिसंबर को मनाया जायेगा ग्वादालूपे की मां मरियम का पर्व दिवस बेतिया : मां शब्द हम सबके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है. मां चाहे वह ईश्वरीय हो या जन्म देने वाली, हर मनुष्य के जीवन में माता की एक अलग महत्ता होती हैं. […]

विज्ञापन

आस्था . पादरी दुसईया स्थित गिरजाघर में नौ दिवसीय प्रार्थना शुरू

10 दिसंबर को मनाया जायेगा ग्वादालूपे की मां मरियम का पर्व दिवस
बेतिया : मां शब्द हम सबके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है. मां चाहे वह ईश्वरीय हो या जन्म देने वाली, हर मनुष्य के जीवन में माता की एक अलग महत्ता होती हैं. मां के बिना हम अपनी दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते हैं. हमारा जीवन मां के माध्यम से शुरू होकर मां के लिए ही समाप्त होता हैं.
शुक्रवार को बानुछापर पादरी दुसईया स्थित ग्वादालूपे की मां मरियम तीर्थ स्थल गिरजाघर में शुरू हुए नौ दिवसीय प्रार्थना के पहले दिन मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विशप काजिटन फ्रांसिस ओस्ता ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ग्वादालूपे की मां मरियम एक करामाती मां मरियम है. अगर हम सच्चे दिल व सच्ची श्रद्धा के साथ मां से कुछ मांगेगे तो वह उसे जरुर पूरा करेंगी.
नौ दिवसीय प्रार्थना के अवसर पर मां मरियम के चित्र वाले झंडे को फहराया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा अपनी अपनी मन्नतें माता के चरणों में रखी गई.
इस अवसर पर स्थानीय गिरजाघर के मुख्य पुरोहित फादर जोसेफ डिसूजा, फादर जोटिन जोश, फादर मैकेंजी मेंडौसा के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ईसाई श्रद्धालु मौजूद रहे.
10 को मनाया जायेगा पर्व दिवस : ग्वादालूपे की मां मरियम का पर्व दिवस इस वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए फादर जोसेफ डिसूजा ने बताया कि इस दिन सुबह नौ बजे बेतिया स्थित महागिरजाघर से शोभायात्रा निकाली जाएगी. जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए दुसईया पहुंचेगी, साथ ही यहां सुबह 9:30 बजे से चंगाई प्रार्थना आरंभ होगी. जिसके पश्चात 1:30 बजे बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विशप पीटर सेबस्टियन गोवियस के नेतृत्व में समारोही मिस्सा संपन्न कराया जाएगा तथा उसके बाद दुसईया गांव में ग्वादालूपे की मां मरियम की शोभायात्रा निकाली जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन