Darbhanga News: शाम पांच बजे तक 10618 लाभार्थियों ने आयुष्मान कार्ड के लिए किया आवेदन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं 70 साल के बुजुर्ग के लिए वय वंदना कार्ड बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं 70 साल के बुजुर्ग के लिए वय वंदना कार्ड बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है. तीन दिवसीय अभियान 28 तक चलाया जायेगा. विभागीय जानकारी के अनुसार पहले दिन आयुष्मान कार्ड बनाने में दरभंगा टॉप पर है. शाम करीब पांच बजे तक जिले में 10618 लोग कार्ड के लिये शिविरों में पहुंचे. इसमें से 5551 लाभार्थियों का कार्ड विभाग की ओर से अप्रूव कर दिया गया है. दूसरे स्थान वैशाली है, जहां 9611 लोगों ने कार्ड के लिये अप्लाई किया है. तीसरे स्थान पर समस्तीपुर है, जहां के 9550 लोग कार्ड निर्माण स्थल तक पहुंचे. बताया गया कि कार्ड बनाने का कार्य शाम सात बजे तक चला.

इन जगहों पर बनाया जा रहा निशुल्क आयुष्मान कार्ड

विभाग की ओर से कार्ड बनाने के लिये जगह निर्धारित किये गये हैं. दावा किया गया है कि सभी सरकारी अस्पताल, सभी प्रखंड कार्यालय, सभी पंचायत भवन, सभी महादलित टोला, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, सभी स्थानीय निकाय के वार्ड कार्यालय के अलावा आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी से संपर्क कर कार्ड बनाया जा सकता है. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये आधार कार्ड एवं राशन कार्ड तथा वय वंदना कार्ड के लिये केवल आधार कार्ड जरूरी है.

कुशेश्वरस्थान में बना सबसे अधिक कार्ड

विभागीय जानकारी के अनुसार आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड बनाने में कुशेश्वरस्थान टॉप पर रहा. शाम करीब 4.30 बजे तक सबसे अधिक 1068 लोग कार्ड बनाने के लिये शिविर तक पहुंचे. दूसरे स्थान पर बेनीपुर रहा, जहां 864 लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गयी. तीसरे स्थान पर बिरौल में 774 लोगों ने कार्ड के लिये अप्लाई किया. यह आंकड़ा शाम 4.30 बजे तक का है.

विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये कार्ड की संख्या

प्रखंड- कार्ड की संख्याकुशेश्वरस्थान- 1068बेनीपुर- 864बिरौल- 774मनीगाछी- 702

दरभंगा शहर- 640बहादुरपुर- 575

जाले- 549गोड़ाबौराम- 438

सिंहवाड़ा- 413अलीनगर- 398

तारडीह- 348बहेड़ी- 313

हायाघाट- 292केवटी- 283

हनुमाननगर- 273घनश्यामपुर- 243

कुशेश्वरस्थान पूवी- 220किरतपुर- 159

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन