साठी में सर्पदंड के बढ़े मामले, एक की मौत

Published at :19 Aug 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
साठी में सर्पदंड के बढ़े मामले, एक की मौत

साठी : भयावह बाढ़ में आशियानों के उजड़ने के साथ लोगों को खाने के भी लाले पड़ गये. वहीं जगह-जगह बाढ़ के पानी से सड़क टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है. लोग जान जोखिम में डाल कर अपने परिजनों की खबर लेने के लिए इधर उधर जा रहें हैं. शुक्रवार को छठे दिन […]

विज्ञापन

साठी : भयावह बाढ़ में आशियानों के उजड़ने के साथ लोगों को खाने के भी लाले पड़ गये. वहीं जगह-जगह बाढ़ के पानी से सड़क टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है. लोग जान जोखिम में डाल कर अपने परिजनों की खबर लेने के लिए इधर उधर जा रहें हैं. शुक्रवार को छठे दिन सोमगढ़ पंचायत के सम्हौता गांव निवासी अनिल साह की पत्नी गौदम देवी को सांप काट लिया था.

परिजन उसे इलाज के लिए चनपटिया जाना था. मौके पर संबाद संकलन कर रहे साठी के पत्रकारों ने उसे अपने मोटरसाइकिल से एसडीआरएफ की टीम तक पहुंचाई. इसके बाद उसे चनपटिया ले जाया गया. दूसरी तरफ बहुअरवा पंचायत के गोनाही गांव निवासी सुकट साह की पुत्री पुष्पा देवी जो रक्षाबंधन में अपने मैके आई थी. बुधवार की रात्री सोते समय बिस्तर पर सांप ने काट लिया लेकिन गोनाही से बाहर जाने के सभी रास्ते बंद होने के चलते उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन