मधुश्रावणी पर्व आज से

दरभंगा : नव विवाहिताओं का महापर्व मधुश्रावणी शुक्रवार से आरंभ हो रहा है. व्रतियां एक पखवाड़ा तक चलनेवाले इस पर्व के दौरान अपने अक्षय सुहाग की कामना के संग व्रत रखेंगी. इसे लेकर गुरुवार की शाम व्रतियों के घर खास चहल-पहल रही. ससुराल से आये सामग्रियों के संग पूजन की तैयारी में महिलाओं की टोली […]
दरभंगा : नव विवाहिताओं का महापर्व मधुश्रावणी शुक्रवार से आरंभ हो रहा है. व्रतियां एक पखवाड़ा तक चलनेवाले इस पर्व के दौरान अपने अक्षय सुहाग की कामना के संग व्रत रखेंगी. इसे लेकर गुरुवार की शाम व्रतियों के घर खास चहल-पहल रही. ससुराल से आये सामग्रियों के संग पूजन की तैयारी में महिलाओं की टोली जुटी रही.
वहां से आये हल्दी से गौड़ी बनाया. साथ ही मैना के पत्ते पर विषहारा अंकित किया. इस दौरान पारंपरिक लोकगीतों का गायन होता रहा. मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह व्रती विषहरि के साथ ही भगवान शिव व पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी. इस दौरान पारंपरिक कथा का श्रवण भी करेंगी. मिथिला का यह इकलौता अनूठा पर्व है जिसमें महिला ही पुरोहित भी होती हैं. इन्हें पंडितजी भी कहा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




